अलीगढ़: अज्ञात शव मिलने से आसपास के लाेग परेशान…
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में थाना जवां क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से आसपास के लोगों में बेचैनी फैल गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। ब्लॉक जवां के गांव नगला नगौला के जंगल मेंं सोमवार को 28 वर्षीय युवक का अज्ञात शव मिला है। इसकी जानकारी सबसे पहले उन लोगों को हुई जो टहलने गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया है और जांच शुरू कर दी है। सीओ सिविल लाइन अनिल कुमार समानिया व एस.पी. भी मौके पर पहुंच गए, आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।