राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ पार्टी कार्यालय में की बैठक….
सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनपद के कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ पार्टी कार्यालय में बैठक की। बैठक विधान परिषद सदस्य डॉ. राजपाल कश्यप की देखरेख में हुई। बैठक में प्रदेश सचिव संजय कश्यप, पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, पूर्व विधायक बाबू खां, वीरेंद्र वर्मा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह वीरु, पूर्व जिलाध्यक्ष पद्मराग सिंह यादव, महासचिव रहे वीरेंद्र सिंह वीरे, मीडिया पैनलिस्ट जितेंद्र वर्मा जीतू, मुकुल सिंह आशा, आदर्श दीपक मिश्रा आदि मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता जुट जाएं। लोकसभा चुनाव आ रहा है, इसकी तैयारियां मिलकर करें। उन्होंने कहा कि समाजवादी कार्यकर्ता कभी भी संघर्ष से नहीं कतराते हैं। यह संघर्ष का समय है। उन्होंने जल्द ही जिलाध्यक्ष घोषित करने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रदेश सचिव संजय कश्यप और मुकुल सिंह आशा ने अखिलेश यादव को स्मृति चिन्ह भेंट किया।